सुरकोटड़ा (Surkotada)
सुरकोटड़ा
सुरकोटदा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित इस स्थल की खुदाई से नियमित आवास के साक्ष्य मिलते हैं।
अन्य नगरों के विपरीत यह नगर दो दुर्गीकृत भागों-गढ़ी तथा आवास क्षेत्र में विभाजित था।
गढ़ी क्षेत्र में भवनों का निर्माण ठोस मिट्टी - के चबूतरे पर किया गया है तथा ये आवासीय क्षेत्र के भवनों से बड़े हैं। गढ़ी की सुरक्षा दीवार में दो प्रवेश-द्वार थे- एक दक्षिण की ओर तथा दूसरा पूरब की ओर। यहाँ से पत्थर की चिनाई वाले भवनों के साक्ष्य भी मिलते हैं।
दुर्गीकृत क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम से प्राप्त एक कब्रिस्तान से शवाधान की एक नई विधि-कलश शवाधान (Pot Burial) का उदाहरण प्राप्त होता है।
यहाँ की एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि घोड़े की कुछ हड्डियों का पाया जाना भी है।
Comments
Post a Comment