आलमगीरपुर(Alamgirpur)

आलमगीरपुर(Alamgirpur)

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 1958 और 1959 में इस स्थल की आंशिक रूप से खुदाई की गई थी।
1959 में खुदाई वाई. डी. शर्मा द्वारा की गई थी। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित यहां के एक टीले की खुदाई से सैन्धव सभ्यता के अवशेष मिलते हैं। 

आलमगीरपुर का स्थल आधुनिक नदी हिंडन, जो कि यमुना नदी की एक सहायक नदी है, के निकट स्थित है।

यह इस संस्कृति के उत्तरकालीन स्तर का द्योतक है। खुदाई में मृद्भाण्ड, मृत्पिण्ड (Cakes) तथा मनके मिले हैं। 

यहाँ से कोई मुहर नहीं मिलती। 

एक गर्त से रोटी बेलने की चौकी तथा कटोरे के बहुसंख्यक टुकड़े प्राप्त हुए हैं। 

कुछ के ऊपर सैन्धव लिपि के दो अक्षर अंकित हैं। 

कुछ बर्तनों पर मोर, त्रिभुज, गिलहरी आदि की चित्रकारियाँ भी मिलती हैं। 

आलमगीरपुर से सैन्धव अवशेषों की प्राप्ति यह सिद्ध करती है कि यह सभ्यता गंगा-यमुना दोआव में भी फैली हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

चित्रकला